Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलन्दशहरः भरभरा कर गिरा मकान, मलबे में दबकर चार की मौत, मृतकों में पति, पत्नी और दो बेटे शामिल

बुलन्दशहरः भरभरा कर गिरा मकान, मलबे में दबकर चार की मौत, मृतकों में पति, पत्नी और दो बेटे शामिल

By Rajni 

Updated Date

बुलन्दशहर। यूपी के बुलन्दशहर में बुधवार तड़के सो रहे परिवार पर भरभरा कर मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबने से पति,पत्नी और उनके दो बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि बचाव कार्य में लगी टीम ने ग्रामीणों की मदद से आठ लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

घटनास्थल संकरा होने की वजह से राहत व बचाव कार्य में रेस्क्यू टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

नरसेना थाना क्षेत्र के मवई गांव में हुआ हादसा

बुलन्दशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के मवई गांव में बुधवार तड़के सुबह चार बजे राजपाल सिंह का मकान भरभरा कर गिर गया। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय राजपाल का परिवार मकान के ग्राउंड तल पर सो रहा था। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पातें परिवार के सभी 12 सदस्य मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए।

एसडीएम और सीओ स्याना की मौजूदगी में बचाव ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे में दबे परिवार के आठ सदस्यों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनको छुट्टी दे दी गई। इस हादसे में परिवार के मुखिया राजपाल, उनकी पत्नी और दो बेटों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बताया जाता है कि राजपाल ने अपने पुराने घर की पहली मंजिल पर 18 घण्टे पहले लिंटर डाला था। बारिश होने की वजह से लिंटर की सपोर्ट के गिरने से लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे ये हादसा हुआ। डीएम ने प्रत्येक मृतक को चार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री सीएम योगी ने हादसे पर जताया गहरा दुख

मुख्यमंत्री सीएम योगी ने भी हादसे पर गहरा दुख जाहिर किया है। डीएम ने बताया कि शासन की मदद के साथ मकान की क्षतिपूर्ति और अन्य योजनाओं का लाभ भी पीड़ित परिवार को दिया जाएगा।

Advertisement