रोहतक। रोहतक में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा ने कहा कि जब तक हमारी बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनके साथ खड़े हैं। किसी भी बहन-बेटी के साथ यौन शोषण होता है तो उस लड़ाई में हम साथ खड़े हैं। न्याय न देकर यह सरकार अधर्म कर रही है।
पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण
दीपेंद्र सिंह हुडा आज रोहतक के कपड़ा बाजार में व्यापारियों से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत मिलने पहुंचे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बोलें कि वह कर्म में विश्वास करते हैं। वहीं प्रदेश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस की सरकार में रोहतक में विकास कार्य हुए।
कहा कि बीजेपी सरकार बताए कि रोहतक में क्या-क्या विकास कार्य हुए हैं। आज रोहतक में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत यहां पहुंचा हूं। कांग्रेस पार्टी को बहुत भारी समर्थन मिल रहा है।