Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति गया परदेस तो तीन बच्चों के साथ पत्नी ने कुएं में कूदकर दे दी जान, चारों की मौत से मातम में डूबा गांव, नहीं जले चूल्हे

पति गया परदेस तो तीन बच्चों के साथ पत्नी ने कुएं में कूदकर दे दी जान, चारों की मौत से मातम में डूबा गांव, नहीं जले चूल्हे

By Rajni 

Updated Date

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में पति के वियोग में महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

कोहंडौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद नरहरपुर गांव में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिससे चारों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने चारों शवों को बाहर निकलवाया।

गांव निवासी सोहनलाल बुधवार को परदेस चला गया। उसकी पत्नी प्रमिला देवी (35) पति के साथ परदेस जाने की जिद कर रही थी। सोहनलाल  ने पैसों का हवाला देकर साथ ले जाने में असमर्थता जताई। उसने पत्नी से कहा कि परदेस जाने के बाद पैसों की व्यवस्था कर उसे बुला लेगा।

पति के परदेस जाने की जुदाई पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई और प्रमिला देवी अपने तीन बच्चों बेटी शिवानी (10), बेटा शिवांश (5) और छोटी बेटी सलोनी (3) के साथ गांव के पास कुएं में कूद गई। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

काफी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकलवाया गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। एक साथ चार मौतों से परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। शाम को गांव में चूल्हे तक नहीं जले।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Advertisement