Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IAS एवी राजामौली आंध्र प्रदेश के लिए किए गए कार्यमुक्त

IAS एवी राजामौली आंध्र प्रदेश के लिए किए गए कार्यमुक्त

By HO BUREAU 

Updated Date

IAS AV Rajamouli

लखनऊ।  IAS एवी राजामौली प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। यूपी के गृह सचिव, 2003 बैच के IAS हैं एवी राजा मौली। प्रतिनियुक्ति पर आंध्र प्रदेश के लिए कार्यमुक्त किए गए। एवी राजामौली को 3 वर्ष के लिए आंध्र में प्रतिनियुक्ति मिली है। यूपी सरकार ने एवी राजा मौली को कार्यमुक्त कर दिया है।

पढ़ें :- वृन्दावन में BJP विधायक और DSP में तीखी बहस, वर्दी उतरवाने की धमकी का वीडियो वायरल

राजा मौली आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। CM नायडू के करीबी हैं और CM चंद्रबाबू नायडू के चहेते अफसरों में माने जाते हैं। 2015 में जब नायडू CM थे तब भी मौली को साथ ले गए थे। तब एवी राजा मौली मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए थे। इस बार भी उन्हें महत्वपूर्ण पद पर तैनाती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement