लखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आईएएस अफसर देवी शरण उपाध्याय सस्पेंड किये गए है। पट्टों के आवंटन में अनियमितता सामने आने पर कार्रवाई हुई। सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती दी गई थी।
पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?
अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को बहाल किया था। पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप था। प्रयागराज के पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया गया था। साल 2012 बैच के आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय है।
बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में वह राजस्व परिषद से संबंध रहेंगे।