Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Hijab row: कर्नाटक हिजाब बैन पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान का बयान, कहा- “लड़कियां बेपर्दा घूमेंगी तो…”

Hijab row: कर्नाटक हिजाब बैन पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान का बयान, कहा- “लड़कियां बेपर्दा घूमेंगी तो…”

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Karnataka hijab row: हिजाब विवाद पर दोनो जजों का अलग फैसला हुआ है इसलिए अब इसमें बड़ी बेंच का गठन किया जाएगा। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश की संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान ने लड़कियों के पर्दा को लेकर फिर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि लड़कियां अगर बेपर्दा घूमेंगी तो आवारगी बढ़ेगी। उन्होंने कहा, ‘हिजाब हटने से हालात बिगड़ते हैं और आवारगी बढ़ती है। हिजाब पर बैन लगता है तो न सिर्फ इस्लाम को बल्कि समाज को भी नुकसान होगा। हमें उम्मीद है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सही फैसला करेगा।” उन्होंने भाजपा पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।

पढ़ें :- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र और राज्य कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने पर लगा प्रतिबंध हटाने से इनकार करने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर गुरुवार को बंटा हुआ फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाएं खारिज कर दीं, जबकि न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने उन्हें स्वीकार किया। न्यायमूर्ति गुप्ता ने फैसला सुनाते हुए कहा, ”इस मामले में मतभेद हैं।” पीठ ने खंडित फैसले के मद्देनजर निर्देश दिया कि हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली इन याचिकाओं को एक बड़ी पीठ के गठन के लिए चीफ जस्टिस के समक्ष रखा जाए।

हमेशा अपने बयानों के लेकर सुर्खियों में रहते हैं सपा सांसद
आपको बता दें कि, इससे पहले सांसद Shafiqur Rahman Barq ने विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर कहा था कि औलाद इंसान नहीं कुदरत पैदा करती है। बर्क ने कहा था, ‘औलाद पैदा करने का ताल्लुक इंसान से नहीं कुदरत और अल्लाह से है। अल्लाह-ताला जब किसी बच्चे को पैदा करने का इरादा करता है तो उसके साथ ही उसके खाने का इंतजाम भी करता है।”

शफीकुर्रहमान ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को लेकर कहा था कि यह एक ऐस संस्था है, जिसपर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) छापेमारी कर जुल्म ढा रही है। उहोंने पीएफआई के खिलाफ हुई कार्रवाई का विरोध करते हुए पूछा था कि आखिर उनका जुर्म क्या है? इतना ही नहीं, उन्होंने हाल ही में प्रतिबंधित किए गए इस संगठन को मुसलमानों का मसीहा करार दिया था।

पढ़ें :- Asian Games : एशियन गेम्स पदक विजेताओं को राष्ट्रपति मुर्मू की शुभकामनाएं, बोलीं- हर भारतीय को गर्व
Advertisement