Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. अगर आपको नहीं मिल रहा स्टैमिना तो खाएं यह चीजें

अगर आपको नहीं मिल रहा स्टैमिना तो खाएं यह चीजें

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली। हमारे शरीर में स्टैमिना जितना ज्यादा होगा, उतना ही हमारे शरीर को शक्ति मिलेगी। हम उतना ही काम कर पाएंगे। ऐसे में अपने स्टैमिना को और भी ज्यादा मजबूत करने और बढ़ाने के लिए कई लोग ऐसे हैं जो तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन कई बार एक्सरसाइज करने के बाद भी उनके शरीर से थकावट नहीं जाती है।

पढ़ें :- पांच साल में सात बार.... छूटे न टीका एक भी बार

वो बहुत कमजोर महसूस करने लगते हैं। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी के इत्तर हटकर आपको अंदर से न्यूट्रिशन देने की भी बहुत ज्यादा जरूरत होती है। चलिए जानते हैं आज के वो सुपरफूड्स के बारे में जो स्टैमिना को बढ़ाने का काम करते हैं।

केला-  एक्सरसाइज से पहले या एक्सरसाइज के बाद केला खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। जो आपको तुरंत एनर्जी देता है और आपकी थकान को खत्म कर देता है। इतना ही नहीं केला खाने से वजन बढ़ता भी होता है।

किनोआ एक नाम किनोआ का भी है। किनोआ एक सुपरफूड है जिसका उपयोग अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है। आप किनोआ की पुडिंग बना सकते हैं या किनोआ का सलाद बनाकर इसको खा सकते हैं। किनोआ एक होल ग्रेन फूड है, जो शरीर की स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही क्रॉनिक डिजीज के खतरे को भी कम करता है।

दाल- बचपन से हम दाल के बारे में सुनते आ रहे हैं कि दाल का सेवन करने से आप को कई प्रकार के विटामिन मिलेंगे। किसी भी प्रकार की दाल जैसे- मूंग दाल, राजमा, चना, अरहर की दाल प्रोटीन फाइबर और आयरन से भरपूर होती है। यह आपको हेल्दी और फिट रखती है साथ ही शरीर को प्रोटीन भी देती है।

पढ़ें :- टीबी इलाज में बड़ी खोज: IIT बॉम्बे ने बताया दवाओं को धोखा देने की पूरी प्रक्रिया

नट्स और सीड्सनट्स और सीड्स जैसे बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी के बीज, सनफ्लावर सीड्स स्टैमिना को बढ़ाने में मदद करते हैं और इसमें हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं, जो आपकी एनर्जी को बूस्ट करते हैं। आप नट्स और सीड्स को मिलाकर प्रोटीन बार बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं।

 

Advertisement