Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः कट्या गांव में पिता ने दो बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खाया, एक बच्चे की मौत  

यूपीः कट्या गांव में पिता ने दो बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी खाया, एक बच्चे की मौत  

By Rakesh 

Updated Date

सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर थानाक्षेत्र के कट्या गांव में शुक्रवार को पिता ने अपने दो बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। जिससे तीनों की तबियत बिगड़ गई । घटना की जानकारी होते ही आनन-फानन में पड़ोसियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।

पढ़ें :- डॉक्टर की घोर लापरवाही से मासूम की जिंदगी तबाह, 5 साल की मानवी का काटना पड़ा पैर

जबकि एक बच्ची व पिता को डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। मामला कट्या गांव का है। यहां के पूर्णमासी का बेटा ध्रुव कुमार मुंबई में रोजगार के चलते  रहता था। जहां उसने एक युवती से शादी कर ली। जिससे 2 बच्चे सपना (8) व कुलमूर्ति (3) हुए। लगभग एक वर्ष पहले पत्नी की मृत्यु हो गई। जिसके बाद वह बच्चों को लेकर गांव आ गया और टेम्पो चलाकर गुजर बसर कर रहा था।

शुक्रवार शाम अचानक दोनों बच्चों व पिता को उल्टी करते देख घटना की जानकारी लोगो को हुई। जिसके बाद सभी को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां सबसे छोटे बच्चे की मौत हो गई। जबकि दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

Advertisement