Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में छात्र को किडनैप कर ATM से निकालवाए पैसे, 7 घंटे घुमाने के बाद कुर्सी रोड पर फेंका

लखनऊ में छात्र को किडनैप कर ATM से निकालवाए पैसे, 7 घंटे घुमाने के बाद कुर्सी रोड पर फेंका

By up bureau 

Updated Date

crime

लखनऊ। लखनऊ यूनिवर्सिटी से बास्केट बॉल खेलकर लौट रहे छात्र को गोमती नगर जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से स्कार्पियो सवार युवकों ने किडनैप कर लिया। युवक पर मोबाइल से गाड़ी का फोटो खींचने का आरोप लगाया और मारपीट कर गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद उसके मोबाइल से उसकी गर्लफ्रेंड का वीडियो ले लिया।

पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी

इसके बाद मारपीट कर जेब में रखे पैसों के साथ एटीएम और पेटीएम से भी पैसे निकाले। बाद में युवक को कुर्सी रोड पर धमकी देते हुए फेंककर भाग निकले। गोमती नगर विस्तार थाने की पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़ित के परिचित हैं। केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

गाड़ी का फोटो खींचने का आरोप लगा कर मारपीट

कैंट निलमथा दुर्गापुरी कालोनी निवासी पीड़ित मन मिश्रा के मुताबिक 17 अगस्त को लखनऊ यूनिवर्सिटी से बास्केट बॉल खेलकर लौट रहे थे। इस बीच गोमती नगर जनेश्वर मिश्रा पार्क के गेट नंबर 4 के पास एनिमल चाय की दुकान पर रुककर मैगी खाने लगे।

तभी काली रंग की स्कार्पियो लेकर दो युवक आए और गाड़ी की फोटो खींचने का झूठा आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। उसके बाद मोबाइल फोन छीनकर गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी बड़ी पकरिया खदरा निवासी अनस चला रहा था। वह लोग समता मूलक चौराहे की तरफ ले गए, जहां से दो लोग और गाड़ी में बैठ गए।

पढ़ें :- लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को दीपावली पर परिवार से मिलने की दी इजाजत

परिजनों के फोन पर दी गलत सूचना

आरोपियों ने परिजनों का फोन आने पर गलत जानकारी देने के लिए मजबूर किया। कहा- अगर सच बोलोगे तो तुम्हारी गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल कर देंगे। इसके चलते परिजनों को मैंने बताया कि अभी कॉलेज में हूं। ​​​​​गोमती नगर विस्तार थाना इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि पीड़ित के आरोपी परिचित हैं। नामजद शिकायत की है। घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Advertisement