कानपुर। कानपुर के घाटमपुर में बसंत बिहार मंडी रोड पर बुधवार देर रात नकाबपोश स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पालिका अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में कोहनी के ऊपर से आरपार हो गई।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
सूचना पर मौके पर पहुंचे समर्थकों ने उन्हें सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया। यहां से उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी पत्नी ने प्रतिद्वंदीयों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। नौबस्ता पश्चिम निवासी गजराज सिंह उर्फ पप्पू लुधिया की पत्नी स्नेहलता पालिका अध्यक्ष की निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। गजराज दूध का व्यापार करते हैं।
दूध का व्यापार करते हैं गजराज
स्नेहलता ने बताया कि गांधी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने उनका कार्यालय बना है। बुधवार रात को वह घर पर खाना खाने गए थे। देर रात करीब 12.10 बजे वह वापस बाइक से कार्यालय के लिए निकले। रास्ते में वह मंडी रोड पर पहुंचे ही थे कि स्कूटी सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।
गोली लगते ही वह गिर पड़े। गोली उनके बाएं हाथ में कोहनी के ऊपर से आरपार हो गई। इस बीच वहां से गुजर रहे समर्थकों की नजर उन पर पड़ी। कार्याकर्ता जब वहां पहुंचे तो वह खून से लथपथ वहां पड़े मिले।
पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
प्राथमिक उपचार के बाद हैटल रेफर
समर्थकों ने घटना की जानकारी पुलिस और कार्यकर्ताओं को दी। कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैटल रेफर कर दिया गया। इस बीच मौके पर पहुंचे एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला व इंस्पेक्टर घाटमपुर आशोक दुबे ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए।