Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे से पहले भी इन विदेशी नेताओं के लिए भारत में रखा गया था राष्ट्रीय शोक

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे से पहले भी इन विदेशी नेताओं के लिए भारत में रखा गया था राष्ट्रीय शोक

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 9 जुलाई 2022। India National Mourning : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिंजो आबे चुनाव प्रचार कर रहे थे। जिस दौरान एक युवक ने उन पर गोली चला दी। उनकी मृत्यु से दुनिया भर के कई देशों ने गहरा दुख जताया है। भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर संवेदना जाहिर करते हुए 9 जुलाई यानी आज राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

पढ़ें :- PM मोदी @75: सेवा, समर्पण और संकल्प को राज्यों के सीएम का सलाम

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बानीज व अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी जापानी पूर्व पीएम की आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। क्या आपको मालूम हैं कि भारत ने कई विदेशी नेताओं के निधन पर राजकीय शोक घोषित किया है। चलिए जानते हैं इनके बारे में।

आज रहेगा राष्ट्रीय शोक

भारत में 9 जुलाई को जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। इससे पहले इसी साल 14 मई 2022 के दिन संयुक्त अरब अमीरात के शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया गया था।

मॉरिशस के पीएम के निधन पर भी हुआ था राष्ट्रीय शोक

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला

– भारतीय मूल के मॉरिशस के राजनीतिज्ञ व पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर भी 5 जून 2021 को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी।

– इससे पूर्व वर्ष 2020 में 10 जनवरी के दिन ओमान के सुल्तान कबूस बिन सईद का निधन होने पर 13 जनवरी को हमारे देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी।

– वर्ष 2015 में सिंगापुर की पहली पीएम ली कुआन यू के निधन पर भी 29 मार्च 2015 को भारत में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था।

– दक्षिण अफ्रिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. नेल्सन मंडेला का निधन 5 दिसंबर 2013 में हुआ था। नेल्सन मंडेला को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त था। उनके निधन पर भारत में 6 से 10 दिसंबर तक पांच दिनों का राजकीय शोक मनाया गया था।

पढ़ें :- सोशल मीडिया बैन, लेकिन PM सोशल मीडिया से! नेपाल की राजनीति का सबसे बड़ा प्लॉट ट्विस्ट
Advertisement