India International Trade Fair 2022: देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 41वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (India International Trade Fair) की शुरुआत आज से हो गई. यह आयोजन 27 नवंबर 2022 तक चलेगा. प्रगति मैदान में इस 14 दिवसीय व्यापार मेले में लगभग 2,500 घरेलू और विदेशी प्रदर्शक अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायेंगे. इनमें ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित कई देशों के एक्जीबीटर्स शामिल होने जा रहे है.
पढ़ें :- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र और राज्य कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना
12 देशों के लोग होंगे शामिल
व्यापार मेले का आयोजन करने वाली वाणिज्य मंत्रालय की इकाई इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) का कहना है कि इस साल बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र ‘भागीदार राज्य’ हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और केरल ‘फोकस राज्य’ हैं. वहीं, विदेशी भागीदारी अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन सहित 12 देशों से है.
SEBI का भी स्टॉल लगेगा
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India-SEBI) ने जानकारी दी है कि सेबी 14-27 नवंबर 2022 तक नई दिल्ली में होने वाले 41वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF- 2022) में ‘भारत का शेयर बाजार’ नाम से एक स्टॉल स्थापित कर रहा है.” इस साल के व्यापार मेले का विषय ‘निवेश का अमृतकाल’ है.
पढ़ें :- Asian Games : एशियन गेम्स पदक विजेताओं को राष्ट्रपति मुर्मू की शुभकामनाएं, बोलीं- हर भारतीय को गर्व
मेट्रो स्टेशनों से मिलेगी टिकट
इस मेले में प्रवेश टिकट दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के 67 मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे. डीएमआरसी का कहना है कि वह 14 नवंबर से ‘व्यावसायिक दिवस’ (14-18 नवंबर) के लिए और 19 नवंबर से ‘आम सार्वजनिक दिवस’ (19-27 नवंबर) के लिए आईआईटीएफ प्रवेश टिकटों की बिक्री शुरू करेगी.
अगर आप बिजनेस डेज़ यानि 14 से 18 नवंबर 2022 के बीच में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर जाते है, तो आपको इसके लिए एंट्री टिकट प्रति व्यक्ति 500 रुपया और बच्चों के लिए 150 रुपये का भुगतान करना होगा. साथ ही 19 नवंबर के बाद सोमवार से शुक्रवार तक बालिग को 80 रुपये, जबकि बच्चे के टिकट के लिए 40 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं वीकेंड पर टिकट की कीमत बालिग के लिए 150 रुपये और बच्चे के लिए 60 रुपये रहेगी. ये टिकट के दाम (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) डीएमआरसी से लिए गए हैं.