Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. भारत ने अफगानिस्तान को भेजी 5 लाख वैक्सीन खुराक

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी 5 लाख वैक्सीन खुराक

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 01 जनवरी। भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान को मानवीय सहायता की अगली खेप के रूप में कोविड वैक्सीन (को-वैक्सीन) की 5 लाख खुराक की आपूर्ति की। इसे काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंप दिया गया है। आने वाले हफ्तों में अतिरिक्त 5 लाख खुराक की आपूर्ति की जाएगी।

पढ़ें :- Covid-19: भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच के दौरान ओमिक्रोन के 11 सब-वेरिएंट मिले

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत सरकार अफगान लोगों को खाद्यान्न, कोविड वैक्सीन की 10 लाख खुराक और आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं से युक्त मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले महीने की शुरुआत में भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के माध्यम से अफगानिस्तान को 1.6 टन चिकित्सा सहायता प्रदान की।

आने वाले हफ्तों में भारत गेहूं की आपूर्ति और शेष चिकित्सा सहायता पहुंचाने का काम पूरा करेगा। इस संबंध में परिवहन के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और अन्य लोगों के संपर्क साधा जा रहा है।

Advertisement