Glasgow Commonwealth Games : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेन्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने दो पदक अपने नाम किए। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर जीता और यशवीर सिंह ने बॉन्ज अपने नाम किया। इसके साथ नीरज चौपड़ा के बयान की भी खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने पदक जीतने वाले यशवीर सिंह की खूब तारीफ की।
पढ़ें :- Asian Games 2026 : नीरज चोपड़ा ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं, बोले- 'यकीन है कि...'
नीरज चोपड़ा ने कहा कि यशवीर सिंह के साथ पोडियम पर खड़े होने का अहसास उनके लिए बेहद खास था. भारतीय जैवलिन थ्रो का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और यशवीर ने दबाव में जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह काबिल-ए-तारीफ है।
उनके साथ पोडियम साझा करना शानदार अनुभव : नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा ने कहा, मुझे एशियन गेम्स की याद आ गई, जब मैं और किशोर जेना दोनों ने भारत के लिए पदक जीते थे. यशवीर ने सबसे महत्वपूर्ण समय पर अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो किया. उनके साथ पोडियम साझा करना शानदार अनुभव है. कठिन मौसम के बावजूद उन्होंने अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन किया और उनकी वापसी सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
छठे प्रयास में फेंका 85.41 मीटर का थ्रो
शुरुआती दौर में यशवीर सिंह पदक की दौड़ में पीछे थे। उनके पहले पांच थ्रो अच्छे नहीं रहे। छठे प्रयास में उन्होंने 85.41 मीटर का थ्रो फेंका और कांस्य पदक जीत लिया। इस थ्रो के साथ उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यशवीर ने बताया कि शुरुआत में उनका थ्रो करीब 81 मीटर तक ही जा रहा था। उन्होंने देखा कि बॉन्ज मेडल की दूरी 82 मीटर के आसपास है। उन्होंने खुद से कहा कि “मैं इससे आगे फेंक सकता हूं। आखिरी प्रयास में मैंने पूरी ताकत झोंक दी। वही थ्रो मुझे पहला अंतरराष्ट्रीय पदक दिला गया।”
पढ़ें :- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा...ऑलवेज चियर फोर भारत,' PM मोदी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिले
यशवीर सिंह हरियाणा से हैं। उन्होंने साल 2022 में इंडियन अंडर – 20 फेडरेशन कप में नीरज चोपड़ा का मीट रिकॉर्ड तोड़ा था। जिसके बाद वह सुर्खियों में आए। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार 80 मीटर का थ्रो फेंका था। जून 2025 में ताशकंद में अर्जुमानोव मेमोरियल प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।
Written By – AVINAY MISHRA
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।