Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर के कंधों पर गोल्ड बचाने की जिम्मेदारी

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर के कंधों पर गोल्ड बचाने की जिम्मेदारी

By HO BUREAU 

Updated Date

Birmingham: India Women captain Harmanpreet Kaur celebrates with Smriti Mandhana after defeating Pakistan Women by 64 runs in the ICC Women's T20 World Cup 2026 Group A match at Edgbaston in Birmingham on Sunday, June 14, 2026. (Photo: IANS/X/@BCCIWomen)

एशियन गेम्स 2026 के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम की घोषणा की। बीसीसीआई की ओर से हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। सिलेक्शन कमिटी ने ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है, जो टी20 वर्ल्ड कप में खेली थी। बीसीसीआई की ओर से टीम में एक बदलाव किया गया है। यस्तिका भाटिया की जगह बाएं हाथ की बल्लेबाज और विकेटकीपर जी. कामलिनी को स्क्वाड में शामिल किया गया है। एशियाई खेलों 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टीम इंडिया उतरेगी।

पढ़ें :- रांची में भारतीय बल्लेबाजों का कमाल, वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

 

एशियन गेम्स 2026 जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेला जाएगा

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक टूर्नामेंट खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले चीन के हांगझोऊ में हुए एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। टीम की बात करें तो उप-कप्तान स्मृति मंधाना के साथ शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के कंधों पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रहेगी। स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी को मजबूती देंगी। ऋचा घोष विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगी और उनके साथ बैकअप विकेटकीपर के तौर पर कामलिनी को टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाजी की बात करें तो स्विंग स्पेशलिस्ट रेणुका सिंह ठाकुर और अनुभवी अरुंधति रेड्डी के कंधों पर जिम्मेदारी रहेगी। वहीं, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल स्पिन से विपक्षी बल्लोबाजों को छकाएंगी। हालांकि भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

 

बीसीसीआई ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना को बनाया

बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि हाल ही में चोट के कारण बाहर रहने के बाद श्रेयंका को फाइनल स्क्वाड में शामिल करना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। टखने में चोट के कारण यह ऑलराउंडर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थीं। एशियाई गेम्स 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कामलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस पर निर्भर) व राधा यादव और नंदनी शर्मा।

पढ़ें :- IND vs WI 2nd ODI : तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, कैरेबियन टीम ने वनडे फॉर्मेट में 405 रन बनाकर इतिहास रचा

 

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement