मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
खेल

IND vs WI 2nd ODI : तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, कैरेबियन टीम ने वनडे फॉर्मेट में 405 रन बनाकर इतिहास रचा

Desk

IND vs WI 2nd ODI : जॉन कैंपबेल, कप्तान शाई होप और आमिर जंगू की शतकीय पारियों के साथ वेस्टइंडीज ने भारत के सामने दूसरे वनडे मुकाबले में जीत के लिए 406 रन का टारगेट रखा है।

IND vs WI 2nd ODI : तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, कैरेबियन टीम ने वनडे फॉर्मेट में 405 रन बनाकर इतिहास रचा
IND vs WI 2nd ODI : तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, कैरेबियन टीम ने वनडे फॉर्मेट में 405 रन बनाकर इतिहास रचा
शेयर करें

IND vs WI 2nd ODI : जॉन कैंपबेल, कप्तान शाई होप और आमिर जंगू की शतकीय पारियों के साथ वेस्टइंडीज ने भारत के सामने दूसरे वनडे मुकाबले में जीत के लिए 406 रन का टारगेट रखा है। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। इससे पहले, वेस्टइंडीज ने 27 फरवरी 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ 419 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 389 रन बनाए थे। वनडे इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर (498/4) इंग्लैंड के नाम है, जिसने 17 जून 2022 को नीदरलैंड के खिलाफ इस मैच में 232 रन से जीत हासिल की थी।

बुधवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी के रूप में जॉन कैंपबेल और कीसी कार्टी पहले विकेट के लिए सिर्फ 37 रन की साझेदारी कर सके। कार्टी 9 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान शाई होप ने मोर्चा संभाला।

होप ने जॉन कैंपबेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 गेंदों में 110 रन की साझेदारी करते हुए टीम का शतक पूरा करवाया। कैंपबेल 68 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों के साथ 101 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद शाई होप ने आमिर जंगू के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 गेंदों में 182 रन जुटाकर टीम को 329 के स्कोर तक पहुंचाया। होप 94 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 8 चौके शामिल रहे।

शेरफेन रदरफोर्ड पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोस्टन चेज ने आमिर जंगू के साथ पांचवें विकेट के लिए 18 रन, जबकि कीमो पॉल के साथ छठे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 350 के पार पहुंचा दिया। आमिर 77 गेंदों में 3 छक्कों और 13 चौकों के साथ 114 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, रोस्टन चेज ने 25 गेंदों में 29 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट हाथ लगा।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडेन सील्स और विटेल लॉज। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें