Indigo : सऊदी अरब की सुरक्षा की बदलती स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने फिलहाल के लिए अपनी सेवाएं बंद करने की घोषणा की है। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में उड़ान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इंडिगो की रियाद के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स 31 अक्टूबर 2026 तक कैंसिल रहेंगी, जबकि जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स 27 अक्टूबर 2026 तक कैंसिल रहेंगी।
पढ़ें :- जयशंकर ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा
इंडिगो ने अपने यात्रियों को एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि सऊदी अरब की स्थिति की समीक्षा के बाद, इंडिगो की रियाद आने-जाने वाली उसकी सभी उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी, वहीं जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।
इंडिगो ने कहा है कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा और भलाई उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। एयरलाइन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति का आकलन करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में है।
एयरलाइन ने खेद जताते हुए कहा कि जिन यात्रियों की फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं, उन्हें बुकिंग के समय दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें।
सऊदी अरब के एयरपोर्ट्स से लेकर विभिन्न ऊर्जा ठिकानों पर लगातार हो रहे हमलों ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इस्लाम धर्म को मानने वाले विभिन्न देशों के हज यात्री यहीं से होकर उमरा के लिए मक्का का रुख करते हैं। पिछले कुछ दिनों से हालात संवेदनशील बने हुए हैं।
पढ़ें :- ऑफिस-ऑफिस’ सीरियल की तरह न भटके आम आदमी, नागरिक संतुष्टि ही लोकसेवक का रिपोर्ट कार्ड : CM योगी
रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास ने जानकारी दी है कि प्रभावित एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के साथ मिलकर फंसे हुए यात्रियों की जल्द वापसी के इंतजाम किए जा रहे हैं। (आईएएनएस)
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।