रायबरेली। यूपी के रायबरेली में 12 मई (शुक्रवार) को स्कूल से घर लौट रहे चार मासूम छात्रों पर एसिड गिरने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो को उपचार के बाद घर छोड़ दिया गया। घटना मिलएरिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज हरदासपुर का है।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
बताया जाता है कि चारों छात्र प्राइमरी स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे स्थित आभूषण की दुकान से दुकानदार के लड़के ने आभूषण साफ करने के बाद रखी गई केमिकल को बाहर फेंका, जो दुकान के सामने से गुजर रहे छात्रों पर पड़ा। हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो मामूली झुलसे।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाईः पुलिस
आसपास के लोगों ने चारों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ० एसके सिंह ने बताया कि सभी छात्रों की हालत खतरे से बाहर है। उनका उपचार किया जा रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवारों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।