Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: EOW से होगा आज अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का सामना,सवालों की तैयार हुयी लंबी सूची

Delhi News: EOW से होगा आज अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का सामना,सवालों की तैयार हुयी लंबी सूची

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Money Laundering Case: आज जैकलीन फर्नांडीज को 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया है, जैकलीन फर्नांडीज EOW के सवालो का आज देंगी जवाब , EOW उनसे सुकेश चंद्रशेखर केस मे काफी लंबी पूछताछ करने वाली है

पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?

200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली को लेकर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन फर्नांडीज से दिल्ली पुलिस की EOW विंग यानी आर्थिक अपराध शाखा आज पूछताछ करेगी जिसके लिए जैकलीन फर्नांडिस आज दिल्ली पहुंचेंगी, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को समन जारी करते हुए आज पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था

आज जैकलीन फर्नांडीज से सुकेश चंद्रशेखर को लेकर काफी सवाल पुछे जाएंगे , प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुकेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में अपनी चार्जशीट में जैकलीन का नाम लिया है। ईडी की चार्जशीट में दावा किया गया है कि जैकलीन को आपराधिक मामलों में सुकेश की संलिप्तता के बारे में पता था

इस दौरान जैकलीन फर्नांडीज से जो सवाल पूछा जाएगा उसका लिस्ट पहले से ही तैयार किया गया है, यह सभी सवाल सुकेश के साथ उसके संबंधों और उससे मिले उपहारों पर आधारित है, पिंकी ईरानी को भी जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है, क्योकि पिंकी ईरानी ने ही जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर को मिलवाया था पूछताछ के दौरान पिंकी और जैकलीन का आमना-सामना भी हो सकता है

पढ़ें :- धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का धमाकेदार बयान: "यह फिल्म नहीं, एक फैसला है"
Advertisement