Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. Jammu-Kashmir : कठुआ में धार्मिक स्थल हटाने पर पथराव, DSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल, मचा बवाल

Jammu-Kashmir : कठुआ में धार्मिक स्थल हटाने पर पथराव, DSP समेत 5 पुलिसकर्मी घायल, मचा बवाल

By up bureau 

Updated Date

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर बवाल हो गया। स्थानीय लोगों ने अवैध धार्मिक स्थल हटाने के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इस हमले में एक डीएसपी समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला बढ़ता देख इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया।

पढ़ें :- योगी सरकार की 'खेत तालाब योजना' ने बदली बुंदेलखंड के बांदा की तकदीर

धार्मिक स्थल ध्वस्त करने गई थी टीम

कठुआ के कल्याणपुर इलाके में सरकार जमीन पर अवैध रूप से धार्मिक स्थल बना है। यह एक उपासना स्थल है, जिसे ध्वस्त करने के लिए प्रशासन की टीम पहुंची। उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। प्रशासन की यह कार्रवाई स्थानीय लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने प्रदर्शकारियों को समझने के लिए कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।

लोगों ने पुलिस टीम पर किया पथराव

जिद पर अड़े प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और फिर देखते ही देखते वे उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने पत्थरबाजी कर दी, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक समेत 5 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। घायलों को फटाफट स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थित है।

पढ़ें :- जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर गाड़ी पलटने से BSF के चार जवान घायल

पत्थरबाजों की तलाश कर रही पुलिस

इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है, इसलिए शांति व्यवस्था कायम करने के लिए भारी पुलिस बल बुला लिया गया। बवाल मचाने के बाद पत्थरबाज मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पत्थरबाजों की तलाश कर रही है। जिला प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की।

Advertisement