Asian Games 2026 : नागायो के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार को एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई।
Updated Date
Asian Games 2026 : नागायो के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार को एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को शुभमकामनाएं देते हुए उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आइची-नागोया में एशियन गेम्स की शुरुआत के साथ ही, मैं भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। प्रत्येक खिलाड़ी ने बहुत कड़ी मेहनत की है और अद्भुत लगन व दृढ़ संकल्प दिखाया है। भारत को उन पर गर्व है। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, अच्छा खेलें और शानदार सफलता हासिल करें।” उद्घाटन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और कबड्डी स्टार पवन सहरावत ने भारतीय दल की अगुवाई की।
ये एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है, जो हर चार साल में एक बार आयोजित की जाती है। इनका आयोजन ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) द्वारा किया जाता है, जिसमें 45 देश हिस्सा लेते हैं।
एशियन गेम्स पहली बार साल 1951 में नई दिल्ली में आयोजित किए गए थे, जिसमें 11 देशों के 489 एथलीट्स ने हिस्सा लिया था। तब से अब तक ये खेल कुल 19 बार आयोजित किए जा चुके हैं। एशियन गेम्स 2026 में 45 देशों और क्षेत्रों के एथलीट 43 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह खेलों का 20वां संस्करण होगा और टोक्यो 1958 और हिरोशिमा 1994 के बाद तीसरी बार जापान इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।
भारत ने एशियन गेम्स 2023 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 107 मेडल अपने नाम किए थे, जिसमें 28 गोल्ड मेडल थे। भारतीय दल इस बार अपने प्रदर्शन में और अधिक सुधार करना चाहेगा। भारत पुरुष और महिला क्रिकेट और कबड्डी दोनों में मौजूदा चैंपियन है, जबकि पुरुष हॉकी टीम भी मौजूदा चैंपियन के तौर पर इसमें हिस्सा ले रही है। (आईएएनएस)
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।