सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में बिजली विभाग में तैनात अवर अभियंता प्रमोद कुमार यमुना के तेज बहाव में बह गए। यमुना नदी के पार विद्युत लाइन ठीक कराने स्टाफ के साथ अवर अभियंता पहुंचे थे।
पढ़ें :- बांदा में डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति, 70% लोगों की बनी 'आभा आईडी'
विद्युत विभाग के अभियंता की यमुना नदी में डूबने की खबर के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। घटना सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र के आलनपुर यमुना घाट की है। घटना की जानकारी पाकर जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासन गोताखोरों की मदद से अवर अभियंता की तलाश करा रहा है।