महानायक अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘झुंड ’की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई। फिल्म अगले महीने के पहले सप्ताह रिलीज होगी। यह फिल्म लंबे समय से चर्चाओं में है, क्योंकि इसमें अमिताभ बच्चन धमाकेदार रोल में सबके सामने होंगे।
पढ़ें :- समर वेडिंग ट्रेंड: बॉलीवुड स्टाइल का जलवा
फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर कहा है कि फिल्म ‘झुंड’ अगले महीने 4 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इसके साथ ही मेकर्स ने एक शानदार पोस्टर भी आउट किया है, जिसमें लिखा है, झुंड नहीं टीम कहिए।। इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन के हाथ में फुटबॉल है।
अमिताभ बच्चन ने भी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए ट्वीट किया- इस टोली से मुकाबला करने के लिए रहो तैयार, हमारी टीम आ रही हैं… ‘झुंड’ आपके नजदिकी सिनेमा घर में 4 मार्च को रिलीज होगी।
T 4178 – Iss toli se muqaabla karne ke liye raho taiyaar! Humari team aa rahi hai
#Jhund releasing on 4th Mar 2022 in cinemas near you.@Nagrajmanjule #BhushanKumar #KrishanKumar #RaajHiremath #SavitaRajHiremath @AjayAtulOnline @TSeries @tandavfilms @aatpaat @ZeeStudios_ pic.twitter.com/EtNUZJFA1c पढ़ें :- ईद 2026 पर Salman Khan की धमाकेदार वापसी!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 2, 2022
उल्लेखनीय है कि इसस पहले फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म को सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले ने निर्देशित किया है।