लखनऊ। सूबे में विकास को गति देने के लिए योगी सरकार ने 19 जुलाई (बुधवार) को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण तबादले किए हैं। इन तबादलों में कानपुर के कमिश्नर डॉ. लोकेश एम. नोएडा के सीईओ बनाए गए हैं।
पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप
जबकि आगरा के कमिश्नर अमित गुप्ता को कानपुर का कमिश्नर बनाया गया है। इसी तरह नोएडा की सीईओ ऋतु महेश्वरी को आगरा का कमिश्नर बनाया गया है।