Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः हमीरपुर में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया कानूनगो

यूपीः हमीरपुर में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया कानूनगो

By Rakesh 

Updated Date

हमीरपुर। यूपी के हमीरपुर जिले में कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों तहसील गेट के बाहर सड़क पर पकड़ लिया।

पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य

किसान ने एंटी करप्शन में शिकायत की थी। जिस पर कानूनगो को दबोचा गया। कानूनगो ने किसान के खेत की हथबंदी करने के एवज में 3500 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

एंटी करप्शन टीम बांदा मंडल की 6 सदस्यीय टीम ने किसान की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। टीम कानूनगो को पकड़कर कोतवाली ले गई। कानूनगो मनोज सिंह जिले की राठ तहसील में तैनात है।

Advertisement