Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कुपोषण के ख़िलाफ़ जंग में आंगनबाड़ियों को सशक्त बना रही है केजरीवाल सरकारः मंत्री आतिशी

कुपोषण के ख़िलाफ़ जंग में आंगनबाड़ियों को सशक्त बना रही है केजरीवाल सरकारः मंत्री आतिशी

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निर्मल छाया काम्प्लेक्स, जेल रोड में शनिवार को धूमधाम से ‘पोषण माह’ का समापन समारोह आयोजित किया गया। डब्ल्यूसीडी मंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। कुपोषण के ख़िलाफ़ जंग में केजरीवाल सरकार अपनी आंगनवाड़ियों को सशक्त बना रही है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

इस दिशा में पोषण माह के अन्तर्गत पिछले एक महीने में केजरीवाल सरकार की आंगनवाड़ी वर्कर्स ने दिल्ली में लाखों परिवारों को ख़ान-पान संबंधित अच्छी आदतों को विकसित करने को लेकर जागरूक किया है और लोगों को अपने भोजन में मोटे  पौष्टिक अनाजों को शामिल करने को भी प्रेरित किया है।

आज पोषण माह के समापन के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने आंगनवाड़ी वर्कर्स से बातचीत की व उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौक़े पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि, दिल्ली से कुपोषण को दूर करने की दिशा में केजरीवाल सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और कुपोषण को दूर करने के इस मिशन में हमारी आंगनवाड़ियाँ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस दिशा में पिछले 1 महीने में हमारी आंगनवाड़ी वर्कर्स ने दिल्ली के लाखों परिवारों को ख़ान-पान संबंधित अच्छी आदतों को विकसित करने के लिए जागरूक किया है। लोगों को ये बताया है कि कैसे अपने भोजन में छोटे बदलावों के साथ वो अपने परिवारों को बेहतर पोषण दे सकते है। साथ ही कैसे स्वस्थ जीवनशैली के लिए ज्वार-बाजरा जैसे मोटे अनाजों को ख़ान-पान की आदतों में शामिल किया जा सकता है।

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट
Advertisement