Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. परालीमुक्त खेतों में बायोडिकंपोजर का छिड़काव कर किसानों को बेवकूफ बना रही केजरीवाल सरकारः विनोद सहरावत

परालीमुक्त खेतों में बायोडिकंपोजर का छिड़काव कर किसानों को बेवकूफ बना रही केजरीवाल सरकारः विनोद सहरावत

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा है कि गत 3 वर्ष से अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली के खेतों में बायोडिकंपोजर छिड़काव के नाम पर मीडिया इवेंट करती है। जैसाकि शुक्रवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने तिगीपुर गांव में जाकर किया।

पढ़ें :- किसानों की भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार संकल्पित : केंद्रीय कृषि मंत्री

विनोद सहरावत ने शनिवार को तिगीपुर गांव के उसी गांव में जाकर फेसबुक लाइव प्रसारण किया और दिखाया कि जिस खेत में शुक्रवार को मंत्री गोपाल राय ने बायो डिकंपोजर छिड़काव किया वह परालीमुक्त खेत है। जिसमें कभी धान उगाया ही नहीं गया था। वहां तो सब्जियों की खेती की जा रही थी।

श्री सहरावत ने कहा कि सत्य यह है कि उतर पश्चिम दिल्ली का किसान आधुनिक कृषि पद्धति से काम करता है। वह तो मशीनों से खेत की सफाई करवा कर पराली को लगभग 20 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से डेयरी वालों को बेच देता है। ऐसे में केजरीवाल सरकार केवल राजनीतिक प्रोपेगेंडा के लिए छिड़काव इवेंट करती है। दिल्ली का किसान कोई खेत नहीं जलाता।

Advertisement