नई दिल्ली, 24 फरवरी। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने को लेकर पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री विजयन ने अनुरोध किया है कि इन छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए विशेष विमान उड़ानें संचालित की जाएं।
पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन
Sent a letter to Union External Affairs Minister @DrSJaishankar for immediate intervention to ensure the safety of Indian students in Ukraine of which 2,320 are Malayalees. Demanded that steps be taken to repatriate them as soon as possible. pic.twitter.com/Ei1EirwD1G
— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) February 24, 2022
विदेश मंत्री के नाम लिखे पत्र में सीएम विजयन ने कहा है कि यूक्रेन के हालात को देखते हुए वो बेहद चिंतित हैं। बहुत से छात्र वहां फंसे हुए हैं। इनमें से 2320 छात्र केरल से आते हैं। ये छात्र अपनी पढ़ाई को बाधित होने से रोकने के लिए अभी भी वहां बने हुए हैं। वो अनुरोध करते हैं वहां स्थित भारतीय प्रशासन हमारे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही सीएम ने अनुरोध करते हुए कहा कि छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष विमान उड़ानों का प्रबंध किया जाए।
पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा
बतादें कि यूक्रेन में करीब 15 हजार भारतीय हैं। भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए यूक्रेन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक विमान यूक्रेन से वापस लौट आया है। पूर्वी क्षेत्रों में रूसी सैन्य अभियानों के बीच यूक्रेन ने हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।