बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर के सलेमपुर कस्बे में अवैध संबंधों के शक में महिला की हत्या कर दी गई। पति और देवर ने ही महिला का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने गुनाह पर पर्दा डालने के लिए मृतका करिश्मा के शव नहर में बहा दिया।
पढ़ें :- Sultanpur में डबल मर्डर से हड़कंप, जमीनी विवाद में भाई, पिता की गोली मारकर हत्या
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बरामद किया। मृतका के मायके पक्ष ने अनहोनी की आशंका जताकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सलेमपुर थानाक्षेत्र के सदरपुर गांव की है।