देश के जाने-माने कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने बुधवार दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए सियासी गलियारों में सनसनी फैला दी है। उन्होंने अपने एक वीडियो में कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक हैं। उन्होंने बताया कि एक बार केजरीवाल ने कहा उनसे कहा था कि वे हर कीमत में पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे, यदि ऐसा नहीं होता है तो वह इस स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले पीएम होंगे।
पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा
कुमार विश्वास ने एक पत्रकार से बात करते हुए कहा बताया कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल को अलगाववादियों से मदद लेने में किसी तरह का कोई परहेज नहीं है। जबकि कुमार विश्वास ने कहा कि मैं पंजाब को एक भावना मानता हूं। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना की तरह है। मैंने एक समय में उनसे कहा था कि वह अलगाववादियों का साथ ना लें। तो उन्होंने कहा कि सब हो जाएगा।
केजरीवाल ने बताया था जीत का फॉर्मूला
कुमार विश्वास ने दावा किया है कि उनसे पूर्व में केजरीवाल न खुद पंजाब का सीएम बनने का फॉर्मूला शेयर किया था। उस समय दिल्ली के सीएम ने कहा था कि मैं भगवंत और एचएस फूल्का को आमने-सामने खड़ा कर दूंगा और सीएम बन जाऊंगा। मौजूदा स्थिति में वो ठीक वैसा ही काम कर रहे हैं।
साथ ही साथ कुमार विश्वास ने दावा किया कि केजरीवाल ने कहा था कि मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का सीएम बनूंगा। इस पर जब अलगाववादियों की बात कही गई तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो स्वतंत्र देश का पीएम बन जाऊंगा।
पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?
फिलहाल अभी इस बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन आज ये मुद्दा पूरा दिन मीडिया में छाया रहा।
#WATCH | Poet & former AAP leader Kumar Vishwas alleges AAP chief Arvind Kejriwal was supportive of separatists in Punjab
"One day, he told me he would either become CM (of Punjab) or first PM of an independent nation (Khalistan)," Vishwas says. pic.twitter.com/5ccGs9jNn3
— ANI (@ANI) February 16, 2022