नारायणपुर। जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमदई खदान में शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण
ब्लास्ट के बाद घटनास्थल से एक मजदूर लापता है, जिसकी खोज की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार सुबह 8 बजे के लगभग आमदाई खदान में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिससे खदान में काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। जबकि साथ में कार्य कर रहा साथी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद से एक मजदूर लापता है।