Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में BJP विधायक के घर लाखो की चोरी, पत्नी की घड़ी, लॉकेट गायब

लखनऊ में BJP विधायक के घर लाखो की चोरी, पत्नी की घड़ी, लॉकेट गायब

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ में BJP विधायक के घर लाखो की चोरी, पत्नी की घड़ी, लॉकेट गायब

लखनऊ। लखनऊ में BJP विधायक के घर से चोरी का मामला सामने आया है। यहां BJP विधायक त्रिभुवन राम के घर चोरी हो गई। चोर उनकी पत्नी की घड़ी और लॉकेट ले गया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। विधायक गोमतीनगर में विवेक खंड-3 में रहते हैं। वह वाराणसी के विधानसभा क्षेत्र अजगरा से विधायक हैं। गोमतीनगर पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र कर रही है।

पढ़ें :- CM योगी, अखिलेश यादव ने हजरतगंज अंबेडकर प्रतिमा पर चढ़ाए फूल, प्रदेशवासियों को जयंती की दी शुभकामनाएं

वही विधायक त्रिभुवन सिंह ने पुलिस को दी जानकारी में कहा कि लखनऊ वाले घर में उनकी पत्नी अकेली रहती हैं। वह ज्यादातर अपने विधानसभा क्षेत्र में ही रहते हैं। उनका आना-जाना यहां लगा रहता है। उन्होंने आगे बताया लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता पद पर कार्यरत होने के दौरान उनके घरेलू काम अनिल कुमार कनौजिया करता था। अनिल लखनऊ के खुर्रमनगर का रहने वाला है। कुछ दिन पहले अनिल को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में पंप ऑपरेटर की नौकरी मिल गई। उसके बाद उसने काम छोड़ दिया।

विधायक ने कहा- 5 महीने पहले पत्नी की तबीयत ठीक न होने पर अनिल को घर के काम के लिए बुलाया गया। उनके कहने पर अनिल अपनी ड्यूटी के बाद शाम को और छुट्टी के दिन काम पर आने लगा।

जनवरी में पत्नी की सोने की चेन का डायमंड लॉकेट गायब हो गया। कार्यों में व्यस्त होने के चलते इसी शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसी बाद आठ या नौ फरवरी 2025 को पत्नी की ओमेगा रिस्ट वाच भी रैक से गायब हो गई। सिंगापुर से लौटकर जब अनिल कुमार से पूछा तो फिर उसने चोरी न करने की बात कही। गोमतीनगर इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया- आरोपी नौकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- Lucknow : समाजवादी पार्टी के बाहर ब्राह्मण नेता अमित चौबे ने लगाया पोस्टर, ED की कार्यवाई के बाद सरकार बदलने की चेतावनी
Advertisement