नई दिल्ली । आप अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास करते हैं। कई लोग देसी नुस्खा अपनाते हैं तो कुछ लोग नेचुरल चीजों पर भरोसा ज्यादा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ प्राकृतिक चीजें भी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
पढ़ें :- Health News : भारत में वायरल फीवर का बढ़ता खतरा, जाने उपाए और कारण...
इसके लिए आप बखूबी के साथ नीबू का प्रयोग कर सकते हैं। बेशक नीबू सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। लेकिन अगर आप अपनी स्किन या चेहरे पर इसका रस सीधे लगाते हैं तो इसके कई साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
नीबू स्किन के लिए कैसे हानिकारक
नीबू में ब्लीचिंग इफेक्ट्स पाए जाते हैं, जिससे यह स्किन के लिए कारगर होता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। हालांकि, फिर भी इसके रस को स्किन पर सीधे लगाने से मना किया जाता है। क्योंकि यह कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकता है।
स्किन पर नीबू का रस सीधे क्यों नहीं लगाना चाहिए
पढ़ें :- CM योगी आदित्यनाथ ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
नीबू का रस स्किन के लिए तभी तक लाभकारी होता हैं, जब तक उसमें अन्य चीजें मिली हों। इससे उसका बैलेंस बना रहता है लेकिन अगर बिना कुछ मिलाए सिर्फ नीबू का रस ही स्किन पर लगा लिया जाए तो लालिमा आ सकती है और खुजली की समस्या परेशान कर सकती है।
नीबू का रस स्किन पर सीधे लगाएं तो क्या नुकसान होगा
अगर आप नीबू का रस सीधे ही अपनी स्किन पर लगा रहे हैं तो इसके कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इससे स्किन पर सनबर्न का खतरा बढ़ जाता है। कुछ लोगों की स्किन ऐसी होती है कि डायरेक्ट प्यूरी फॉर्म में नीबू का रस लगाने पर उनमें केमिकल ल्यूकोडर्मा और फाइटोफोटोडर्मेटाइटिस जैसी स्किन समस्याएं बढ़ने का खतरा हो सकती हैं। इससे खुजली और जलन भी बढ़ सकती है।