Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर बने पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ, पढ़ें पूरी खबर..

लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर बने पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ, पढ़ें पूरी खबर..

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को गुरुवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जनरल कमर बाजवा के उत्तराधिकारी के रूप में पाकिस्तानी सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया। पाकिस्तानी सेना के नए सेना प्रमुख की दौड़ में लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर का नाम पहले से ही था।

पढ़ें :- US की बड़ी सैन्य तैयारी: ईरान पर संभावित हमला और मध्य पूर्व में सबसे बड़ी एयरपावर तैनाती

पूर्व पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा लगभग छह साल के अपने विस्तारित कार्यकाल को आगामी 27 नवंबर को पूरा करने वाले थे। इस बीच पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने ISI के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को पाकिस्तानी सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया।

बता दें कि पाक आर्मी चीफ की रेस में छह शीर्ष जनरलों का नाम चल रहा था जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर सबसे आगे थे।

वहीं आर्मी चीफ की नियुक्ति मामले से परिचित लोगों ने कहा कि मुनीर एक ओपन माइंडेड सैन्य अधिकारी के रूप में जानें जाते हैं, जो हर मामलों में तय मानक प्रक्रिया के अनुरूप कुछ कर गुजरने की प्रवृत्ति रखते हैं।

उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान के पीएम मुहम्मद शाहबाज शरीफ ने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ और लेफ्टिनेंट जनरल सैयद असीम मुनीर को सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण
Advertisement