Indoor Plants for Cool Room: जैसे-जैसे गर्मियों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचता है, घर को ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। AC और कूलर बिजली की खपत बढ़ाते हैं, वहीं कुछ पौधे ऐसे हैं जो न केवल वातावरण को ठंडा करते हैं, बल्कि हवा को शुद्ध भी बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 पौधों के बारे में, जो प्राकृतिक “कूलिंग सिस्टम” का काम करते हैं।
पढ़ें :- महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल हैं देश के 187 सांसद और विधायक : रिपोर्ट
1. एलोवेरा (Aloe Vera)
एलोवेरा सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं, बल्कि घर के तापमान को संतुलित रखने में भी मददगार है। यह दिन में ऑक्सीजन छोड़ता है और हवा को शुद्ध करता है। इसे खिड़की या बालकनी में रखना बेहतर होता है।
2. स्नेक प्लांट (Snake Plant)
इसे “मदर-इन-लॉ टंग” भी कहा जाता है। यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे कमरे का वातावरण ठंडा और ताजा बना रहता है। इसकी देखभाल आसान है और कम पानी में भी यह बढ़ता है।
3. एरेका पाम (Areca Palm)
यह पौधा प्राकृतिक ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है। यह नमी बनाए रखता है, जिससे सूखी गर्मी में राहत मिलती है। बड़े कमरे या ड्रॉइंग रूम के लिए यह आदर्श विकल्प है।
4. तुलसी (Tulsi)
भारतीय घरों में तुलसी का धार्मिक महत्व तो है ही, साथ ही यह वातावरण को ठंडा और शुद्ध भी करती है। इसके पत्तों से निकलने वाले तत्व बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और हवा को ताजा रखते हैं।
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
5. फाइकस/रबर प्लांट (Rubber Plant)
यह पौधा घर के अंदर की गर्मी को कम करने में सहायक होता है और हवा से टॉक्सिन्स को भी हटाता है। इसके बड़े पत्ते वातावरण में नमी बनाए रखते हैं।
यह भी पढ़ें : Atal Pension Yojana में बड़ा बदलाव! अब मिल सकती है 10,000 रुपये तक पेंशन…
इससे बेहतर क्या ?
जहां एलोवेरा और स्नेक प्लांट कम देखभाल में भी अच्छे परिणाम देते हैं, वहीं एरेका पाम और रबर प्लांट बड़े स्थानों में ज्यादा प्रभावी होते हैं। तुलसी का लाभ धार्मिक और औषधीय दोनों रूपों में मिलता है। अगर आप भीषण गर्मी से राहत चाहते हैं और बिजली का खर्च कम करना चाहते हैं, तो इन पौधों को अपने घर में जरूर लगाएं। ये न सिर्फ घर को ठंडा रखेंगे, बल्कि आपको एक ताजा, स्वच्छ और हराभरा वातावरण भी देंगे।
सपन दास
देश और दुनिया की बाकी तमाम खबरों के लिए हमें फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें.