Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लाइनमैन की मौत से साथी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर  मुआवजा और नौकरी मांगा

लाइनमैन की मौत से साथी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर  मुआवजा और नौकरी मांगा

By HO BUREAU 

Updated Date

protest

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के बालाघाट पावर हाउस में लाइनमैन की मौत से बिजली कर्मचारियों में भारी रोष है। संविदा कर्मचारियों ने इकट्ठा होकर अपना रोष जताया। पोस्टमार्टम  हाउस पर सैकड़ों कर्मचारियों ने एकत्रित होकर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने JE और SDO पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- UP: बिजली निजीकरण के खिलाफ फूटा गुस्सा, छह दिसंबर को विद्युतकर्मी करेंगे आंदोलन, राज्य कर्मचारी भी देंगे सर्मथन

कर्मचारियों ने अधिकारियों पर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराने का आरोप लगाया। कहा कि मृतक सिकंदर बिना सुरक्षा उपकरणों के 11 हज़ार वोल्ट पर काम कर रहा था। नाराज़ संविदा कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की। कहा कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों ने परिवार के सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की। मालूम हो कि बालाघाट पावर हाउस पर मंगलवार रात सिकंदर की मौत हो गई थी।

Advertisement