लखनऊ। यूपी में भाजपा ने नगर निगम की सभी 17 सीटों पर भगवा लहरा दिया है। यहां सपा की साइकिल को मतदाताओं ने पंक्चर कर दिया है। भाजपा ने सभी 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।
पढ़ें :- अयोध्या के राम मंदिर का चढ़ावा विवाद पूरे देश के लिए शर्मनाक : संजय राउत
इनमें से कानपुर, बरेली व मुरादाबाद में भाजपा ने निवर्तमान मेयर पर ही दांव लगाया था। जबकि अन्य सभी सीटों पर नए कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा था। सभी 17 सीटों पर योगी के विकास कार्यों पर आमजन ने मुहर लगाई और कमल खिलाया।
पिछले चुनाव में 16 नगर निगमों में अलीगढ़ और मेरठ समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी। लेकिन इस बार भाजपा ने न सिर्फ अलीगढ़ और मेरठ पर कब्जा किया बल्कि नयी बनी शाहजहांपुर सीट पर भी विजय पताका फहराया। यहां की पहली नागरिक बनने का गौरव भाजपा की अर्चना वर्मा को मिला। झांसी में भाजपा के बिहारी लाल ने सबसे पहले जीत हासिल की। उन्हें कुल 123503 वोट मिले।
लखनऊ से भाजपा की सुषमा खर्कवाल का लहराया परचम
लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा की वंदना मिश्रा को करीब 52 हजार 699 मतों से हराया। गोरखपुर नगर निगम में भाजपा के डा मंगलेश श्रीवास्तव ने सपा की काजल निषाद को 60 हजार 885 वोटों से शिकस्त दी। वाराणसी में भाजपा के अशोक तिवारी सपा के ओम प्रकाश सिंह को करीब 60 हजार मतों से हराया।
पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री
प्रयागराज में भाजपा के गणेश चंद्र उमेश केसरवानी ने भगवा लहराया। अयोध्या में भाजपा के गिरीश पति त्रिपाठी ने सपा के आशीष पाण्डेय दीपू पर करीब 35625 मतों से विजय दर्ज की है। कानपुर में भाजपा की प्रमिला पांडेय ने सपा की वंदना वाजपेयी को हराया। जबकि अलीगढ़ में भाजपा के प्रशांत सिंघल विजयी हुये। मेरठ में हरिकांत अहलूवालिया और झांसी में बिहारी लाल आर्य ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की।
शाहजहांपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी निगहत इकबाल को 30256 वोटों से हरा कर अपनी जीत दर्ज कराई। इसी तरह नगर निगम के 60 वार्डों में 27 पार्षद भाजपा के और 17 समाजवादी पार्टी के,10 निर्दल तथा तीन बसपा, एक आम आदमी पार्टी, एक पीस पार्टी तथा एक रालोद प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं।
सहारनपुर नगर निगम में भाजपा के डा. अजय सिंह जीतें
नगर निगम अयोध्या में पहली बार आम आदमी पार्टी का पार्षद विजयी हुआ। सहारनपुर नगर निगम में भाजपा के महापौर उम्मीदवार डा. अजय सिंह ने बसपा उम्मीदवार खतीजा बेगम को 7972 वोटों के अंतर से हराया। नगर निगम मथुरा वृन्दावन के मेयर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी बसपा के राजा मोहतशिम अहमद को एक लाख से अधिक मतों से पराजित किया।
गाजियाबाद में सुनीता दयाल ने खिलाया कमल
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
गाजियाबाद में सुनीता दयाल, बरेली में उमेश गौतम और फिरोजाबाद में कामिनी राठौर ने भाजपा का झंडा बुलंद किया। आगरा में भाजपा मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की लता वाल्मीकि को पछाड़कर 113470 वोटों से विजयी हुईं।