Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इश्क की खुमारीः लखनऊ में बुलेट की टंकी पर बैठाकर इश्क फरमा रहा प्रेमी

इश्क की खुमारीः लखनऊ में बुलेट की टंकी पर बैठाकर इश्क फरमा रहा प्रेमी

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में युवक को इश्क का भूत सवार हुआ और वह बुलेट पर ही अपनी प्रेमिका के साथ प्रेमालाप करते हुए स्टंट करने लगा। राहगीरों ने उसका वीडियो बनाया और इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक तेज रफ्तार बुलेट पर युवती को आगे की टंकी पर बैठाकर स्टंट कर रहा है। इतना ही बाइक सवार युवक ने एक हाथ से युवती के पैर को पकड़ रखा है तो दूसरे हाथ से वह बाइक चला रहा है।

यानि बुलेट सवार युवक अपनी और युवती की जान जोखिम में डालकर एक हाथ से ही गाड़ी चला रहा है। वायरल वीडियो लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पांच सेकंड के इस वीडियो में बुलेट सवार युवक युवती को बाइक की टंकी पर बैठाकर फर्राटे भरते नजर आ रहा है।

Advertisement