Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की बड़ी पहल, सुरक्षा को लेकर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की बड़ी पहल, सुरक्षा को लेकर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

By HO BUREAU 

Updated Date

Kanpur : मिशन शक्ति अभियान के तहत कानपुर पुलिस की बड़ी पहल, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Kanpur : उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति अभियान लगातार जमीन पर दिखाई दे रहा है। कानपुर में भी पुलिस की मिशन शक्ति टीम स्कूलों और कॉलेजों तक पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है। मकसद साफ है। महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करना, ताकि जरूरत पड़ने पर वह बिना किसी डर के मदद मांग सकें।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश: आदिवासी बच्चों की मौत के मुद्दे पर राहुल गांधी 1 अक्टूबर को जाएंगे बालाघाट, प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने स्कूल में “सुरक्षा की पाठशाला” का आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। 1090, 112, 181 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 जैसी हेल्पलाइन के बारे में बताया गया।

छात्राओं को यह भी समझाया गया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर वह थाने में बने मिशन शक्ति केंद्र पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, जहां पुलिस की ओर से कार्रवाई का प्रावधान है। इसके साथ ही छात्राओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। वहीं छात्रों को नशे और ड्रग्स के दुष्प्रभावों से बचने का संदेश दिया गया।

Kushagra

पढ़ें :- UP News : शंकराचार्य के अपमान पर अखिलेश यादव बोले - सत्ता का अहंकार चूर-चूर करेगा सनातन समाज

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement