1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. INDIA bloc : पांच बड़ी रैलियों का ऐलान, चुनाव आयोग को लेकर खरगे ने कहा – ‘कठपुतली की तरह किया जा रहा इस्तेमाल’

INDIA bloc : पांच बड़ी रैलियों का ऐलान, चुनाव आयोग को लेकर खरगे ने कहा – ‘कठपुतली की तरह किया जा रहा इस्तेमाल’

INDIA bloc : इंडिया गठबंधन की बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में 20 पार्टियों के नेता शामिल हुए। मीटिंग के बाद इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

INDIA bloc : इंडिया गठबंधन की बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में 20 पार्टियों के नेता शामिल हुए। मीटिंग के बाद इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी और यहां मौजूद सभी पार्टी नेताओं ने कई सुझाव दिए, जिस तरह से चुनाव आयोग को कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। कन्नड़ में हम इसे ‘गोम्बेयाटा’ कहते हैं, यानी कठपुतली का खेल।

पढ़ें :- SIR पर INDIA ब्लॉक की हुंकार, अब सड़क से संसद तक संघर्ष की तैयारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ‘कम से कम तीन से साढ़े तीन घंटे तक बातचीत चली। सभी ने इसमें हिस्सा लिया और कई नेताओं ने अपनी बात रखी। इसके अलावा, ऑनलाइन चर्चा भी हुई, जिसमें उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने अपने विचार रखे। मुझे खुशी है कि सभी एक साथ आए और एकजुट होकर मजबूती से लड़ने पर आम सहमति बनी। चुनाव आयोग के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन खड़ा करने के लिए सभी सुझावों को एक साथ किया गया है।’

उन्होंने कहा कि ‘हमारा प्रोग्राम यह है। विपक्ष के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ़्ते में भारत के राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे। हम उन्हें अपनी चिंताओं और सरकार द्वारा खड़ी की जा रही संवैधानिक बाधाओं के बारे में एक ज्ञापन भी सौंपेंगे और यह भी बताएंगे कि कैसे लोगों को परेशान और बर्बाद करके और अपनी मनमानी राय बनाकर वे एक झूठी सरकार यानी चोरी की सरकार चला रहे हैं। इस बारे में हम राष्ट्रपति को जानकारी देना चाहते हैं। इसमें हम कितने सफल होते हैं, यह बाद में पता चलेगा। हम पांच बड़ी रैलियां करेंगे। इनकी तारीखें और जगहें तय करके सभी को बता दी जाएंगी।’

✍️Avinay Mishra

पढ़ें :- 11 सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र और राज्य कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का एक दिवसीय धरना

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com