Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Malaika Arora ने White Saree में बिखेरा अपना जलवा, देखते रह गये सब लोग

Malaika Arora ने White Saree में बिखेरा अपना जलवा, देखते रह गये सब लोग

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 10 जुलाई 2022। मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती के चर्चे बॉलीवुड इंडस्ट्री में रहते ही है। उनका जलवा इंडस्ट्री में आज भी बरकरार है। 48 की होने के बावजूद जब मलाइक तैयार होकर निकलती है तो फैंस उनको देखते ही रह जाते हैं। दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2022 में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस शो में मलाइका देसी लुख में नजर आई लेकिन उनकी आउट फिट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा लिया।

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

व्हाइट साड़ी में मलाइका लग रही थी कमाल

इस अवॉर्ड शो में मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत व्हाइट साड़ी पहने पहुंची थीं। इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग व्हाइट पर्ल इयररिंग्स और हेवी मेकअप किया हुआ था। इसके साथ ही उनके हाथों में सिल्वर पर्स भी था।

मलाइका अरोड़ा के इस लुक को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उनपर दिल हार गए हैं। अक्सर उनके वेस्टर्न स्टाइल को ट्रोल करने वाले यूजर्स भी अब उनकी तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मलाइका अरोड़ा का यह देसी लुक उनपर बहुत अच्छा लग रहा है। वह बहुत सुंदर और प्यारी लग रही हैं।

पढ़ें :- थिएटर के बाद अब OTT पर होगा फिल्म "टॉक्सिक" का असली टेस्ट

कुछ ने किया मलाइका को ट्रोल

हालांकि अभी भी कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो अभी भी मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आंटी बनी हीरोइन’ दूसरे ने लिखा, ‘इसके मुंह से लग रहा है कि इसने दोबारा प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है।’ एक और यूजर का कहना है कि मलाइका अरोड़ा सुंदर नहीं है, सिर्फ पतली है, इसलिए लोगों को वह अच्छी लगती हैं।

Advertisement