Women Reservation : महिला आरक्षण को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के कलबुर्गी में मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार को कहा कि ‘महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण को लागू करने के लिए, आप लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे क्यों रोक रहे हैं? क्या जानबूझकर इसमें देरी की जा रही है, ताकि दूसरों को बदनाम किया जा सके और विपक्ष की छवि खराब की जा सके?’
पढ़ें :- सौरव और आशुतोष की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई, कहा - 'दोनों GEN Z नहीं...'
उन्होंने कहा कि ‘हम इसे लागू करना चाहते हैं, लेकिन वे इसका विरोध कर रहे हैं’? अगर हम इसके खिलाफ होते तो क्या हम शुरू में ही यह कानून पास होने देते? यह प्रधानमंत्री मोदी की एक चाल है। वे लोगों को गुमराह करके और उनसे झूठ बोलकर इस मामले को आगे बढ़ाना चाहते हैं।’
बता दें कि महिला आरक्षण को लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में लाया गया। जिसके तहत महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया गया है। सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तीन संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है। विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। विपक्ष यह आरोप लगा रहा है कि यह विधेयक राजनीतिक रूप से प्रेरित है।
ज्ञानेश कुमार का मोहरे की तरह किया जा रहा इस्तेमाल : खरगे
परिसीमन पर मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर उन्होंने कहा कि ‘किरेन रिजिजू ने जवाब भेजा है। हम प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से जवाब चाहते हैं। इस मामले में रिजिजू के लिखित जवाब का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि उन्हें बस एक मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। ठीक वैसे ही जैसे वे ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे खुद जवाब नहीं देते। हम उन्हें लिखते हैं, और वे अपनी तरफ से किसी और से जवाब लिखवा देते हैं।’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘इसका क्या मतलब है? वे विपक्ष के नेताओं का अपमान कर रहे हैं। वे सभी विपक्षी दलों का अपमान कर रहे हैं। वे खुद सामने क्यों नहीं आते? आपको जवाब देना चाहिए। हम जो कह रहे हैं, उस पर आपको ध्यान देना चाहिए। क्या आप सबसे ऊपर हैं? क्या आप संविधान से भी ऊपर हैं? आप संसद के 543 सांसदों में से बस एक हैं। भले ही आप उनमें सबसे प्रमुख हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मनमानी कर सकते हैं। अगर आपने अपनी मनमानी करने का ही मन बना लिया है, तो इस देश की जनता चुप नहीं बैठेगी।’
पढ़ें :- Delhi : दशहरा के दिन विशाल हनुमान प्रतिमा में लगी आग से मचा हड़कंप
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘वे आपको सत्ता से हटा देंगे और आपकी विचारधारा का भी अंत कर देंगे। आज दशहरा है, जो एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। मैं बस इतना कहना चाहता हूँ कि अगर उन्होंने ये हथकंडे नहीं छोड़े और अब तक की गई अपनी गलतियों को नहीं सुधारा, तो जनता उन्हें जरूर सजा देगी।’
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।