TMC के नेता और ममता सरकार में मंत्री अखिल गिरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के बाद मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। अखिल गिरी के खिलाफ अब बीजेपी सांसद लॉकेट चैटर्जी ने दिल्ली की नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पढ़ें :- US की बड़ी सैन्य तैयारी: ईरान पर संभावित हमला और मध्य पूर्व में सबसे बड़ी एयरपावर तैनाती
ममता के मंत्री के विवादित बयान पर दिल्ली से लेकर बंगाल तक घमासान छिड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक बयान मामले में ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरी की मुश्किल बढ़ गई है।
TMC के नेता और ममता सरकार में मंत्री अखिल गिरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के बाद मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। अखिल गिरी के खिलाफ अब बीजेपी सांसद लॉकेट चैटर्जी ने दिल्ली की नॉर्थ एवेन्यू पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
ममता के मंत्री के विवादित बयान पर दिल्ली से लेकर बंगाल तक घमासान छिड़ गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक बयान मामले में ममता सरकार के मंत्री अखिल गिरी की मुश्किल बढ़ गई है।
ममता के मंत्री ने कहा, “हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते, हम राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?” टीएमसी नेता अखिल गिरि की इस बयान को लेकर खासी किरकिरी हो रही है।