Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः शाहाबाद में कमेटी चौक पर व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर

हरियाणाः शाहाबाद में कमेटी चौक पर व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शहर में कमेटी चौक पर सैलून की दुकान पर बैठे दिव्यांग व्यक्ति को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।

पढ़ें :- अलीगढ़ में तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवार 3 लोगों को रोंदा,  गंभीर

मौके पर पहुंचे शाहाबाद चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि युवक सचिन को गोली लगी थी। उसकी गंभीर हालत के चलते PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

शाहाबाद सदर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि जिस स्थान पर गोली चली है उसका मुआयना किया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हमलावर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement