Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Manipur News: मणिपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई , थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के 15 छात्रों की मौत

Manipur News: मणिपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई , थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के 15 छात्रों की मौत

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Manipur News: मणिपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है,मणिपुर के नोनी जिले में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है,हादसे में 15 छात्रों की मौत हो गई है,और कई छात्रों के घायल होने की भी खबर सामने आई है,प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये दुर्घटना लोंगसाई तुबुंग गांव के पास बिष्णुपुर-खौपुम रोड पर हुई है.

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को एक स्कूल बस भीषण हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में कई छात्रों की मौत की आशंका जताई जा रही है. इस हादसे में थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के 15 छात्रों की मौत की खबर है. प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक यारिपोक स्थित थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को लेकर दो बसें एजुकेशन टूर पर खौपुम जा रही थीं उसी समय यह दुर्घटना हुई.

हादसे में घायल छात्रों को इलाज के लिए इंफाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है.अब तक 22 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है.

इस हादसे के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर हादसे पर शोक जताया है. सिंह ने ट्वीट कर कहा, आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले रही बस की दुर्घटना के बारे में जानकार गहरा दुख हुआ. राहत कार्यों के लिए एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं.”

Advertisement