Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः वाराणसी में नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी को मारी गोली, मृत समझकर भागे

यूपीः वाराणसी में नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी को मारी गोली, मृत समझकर भागे

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले के सारनाथ में नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शहर के मुकीमगंज निवासी राजकुमार यादव (48) पर हमलावरों ने 3 राउन्ड गोलियां चलाईं।

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री

व्यावसायी राजकुमार जब अपने बगीचे की तरफ जा रहे थे, तभी बाइक सवार 2 बदमाशों ने उन्हें गालियां देते हुए फायरिंग कर दी। हमले में घायल व्यापारी को मृत समझकर हमलावर मौके से भाग निकले। वहीं गोलीबारी की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यापारी को पास के निजी अस्पताल में भेजा। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए BHU ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे DCP वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में यह पूरा मामला आपसी रंजिश का है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पारिवारिक रंजिश और जमीन विवाद सहित कई एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि घटना को लेकर अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

Advertisement