Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गुजरातः अस्पताल में लगी भीषण आग, 100 मरीजों को बचाया गया

गुजरातः अस्पताल में लगी भीषण आग, 100 मरीजों को बचाया गया

By Rajni 

Updated Date

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गय़ा। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आग अस्पताल के बेसमेंट में लगी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब 100 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाल लिया।

पढ़ें :- बढ़ी सुविधाः पंचकर्मा अस्पताल के विस्तार कार्य का शिलान्यास, भाजपा ने क्षेत्र के विकास के लिए किया है कामः वीरेंद्र सचदेवा   

साहीबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी भी अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है। उन्होंने कहा कि करीब सौ मरीजों को एहतियात के तौर पर अस्पताल से बाहर ले जाया गया है। अस्पताल का संचालन एक परमार्थ ट्रस्ट करता है।

Advertisement