मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

बढ़ी सुविधाः पंचकर्मा अस्पताल के विस्तार कार्य का शिलान्यास, भाजपा ने क्षेत्र के विकास के लिए किया है कामः वीरेंद्र सचदेवा   

Rakesh

दिल्ली नगर निगम के पंचकर्मा अस्पताल ( माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ) के विस्तार कार्य का शिलान्यास दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा द्वारा किया गया। स्थानीय पार्षद प्रवेश वाही की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता सम्मलित हुए।

Panchkarma Hospital
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पंचकर्मा अस्पताल ( माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ) के विस्तार कार्य का शिलान्यास दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष   वीरेंद्र सचदेवा द्वारा किया गया। स्थानीय पार्षद प्रवेश वाही की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता सम्मलित हुए।

इस अवसर पर श्री सचदेवा ने कहा कि रोहिणी के लोगों ने लंबे समय से भाजपा पर विश्वास किया है। भाजपा विधायक एवं पार्षदों ने क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। आज रोहिणी में पंचकर्मा अस्पताल का विस्तार प्रारम्भ होने क्षेत्रीय पार्षद श्री वाही के समर्पण का परिणाम है। श्री गुप्ता ने इस अस्पताल के पुराने इतिहास व तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आड़वाणी द्वारा इसका शुभारंभ करने की बात याद दिलाई। कहा कि भाजपा 2025 में दिल्ली में सत्ता में आएगी तो रोहिणी को मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करेगी।

लगभग डेढ़ करोड़ से अस्पताल का किया जाएगा कायाकल्प 

श्री वाही ने बताया कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपए से इस अस्पताल का कायाकल्प किया जाएगा। जहां इसके लिए दो बड़े कमरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है वहीं इसके सुंदरीकरण में लगभग 50 एलईडी की सुंदर लाइट से प्रकाश व्यवस्था को भी प्रारंभ किया गया। 101 नए हर्बल पौधे, आधुनिक उपकरण से युक्त दो बड़े कमरे, जिसमें आधुनिक तरीके से आयुर्वेदिक इलाज संभव होगा, का शुभारंभ किया गया।

इसी के साथ निकट स्थित वीर सावरकर पार्क में भी हाई मास्ट लाइट एवं उसके आसपास का सुंदरीकरण व वीर सावरकर की जीवनी का शिलापट्ट भी लगाया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सत्यनारायण गौतम, पूर्व रोहिणी क्षेत्र अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी, नॉमिनेटेड निगम पार्षद राजपाल राणा, वार्ड 52 की निगम पार्षद रितु गोयल एवं सुश्री स्मिता कौशिक, मंडल अध्यक्ष हरीश गुलाटी, पंकज अग्रवाल ,अतुल सिंहल, महामंत्री प्रवीण जैन निर्मला चहल , संतोष गर्ग संदीप बंसल, शिव बंसल ,ज्ञान अग्रवाल मोहनलाल यादव, बलदेव दत्त आदि थे।

टैग: BJP hospital
शेयर करें