मायावती ने विपक्ष पर निशाना साधा है। बसपा प्रमुख ने अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इस पूरे प्रकरण को भाजपा और सपा की मिलीभगत बताया है। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करना बीजेपी की पहचान है। मगर अब सपा भी उसी रास्ते पर है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।
पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली
1. संकीर्ण राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ हेतु नए-नए विवाद खड़ा करके जातीय व धार्मिक द्वेष, उन्माद-उत्तेजना व नफरत फैलाना, बायकाट कल्चर, धर्मान्तरण को लेकर उग्रता आदि भाजपा की राजनीतिक पहचान सर्वविदित है किन्तु रामचरितमानस की आड़ में सपा का वही राजनीतिक रंग-रूप दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण।
— Mayawati (@Mayawati) January 30, 2023
पढ़ें :- UGC समानता विनियम 2026: विवाद, विरोध और बहस
यूपी में रामचरितमानस का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीजेपी और सपा के बीच चल रहे वार-पलटवार बीच मायावती का पहला बयान आया है। बसपा प्रमुख ने अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इस पूरे प्रकरण को भाजपा और सपा की मिलीभगत बताया है। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करना बीजेपी की पहचान है। मगर अब सपा भी उसी रास्ते पर है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।
सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए बसपा सुप्रीमों ने कहा कि रामचरितमानस के खिलाफ सपा नेता की टिप्पणी पर उठे विवाद और फिर उसे लेकर भाजपा की प्रतिक्रियाओं के बावजूद सपा नेतृत्व की चुप्पी से स्पष्ट है कि इसमें दोनों पार्टियों की मिलीभगत है। ताकि आगामी चुनावों को जनता के ज्वलन्त मुद्दों के बजाए हिन्दू-मुस्लिम उन्माद पर पोलाराइज किया जा सके।
उन्होंने इशारों ही इशारों में अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा के हुए पिछले आम चुनाव को भी सपा-भाजपा ने षडयंत्र के तहत मिलीभगत करके धार्मिक उन्माद के जरिए घोर साम्प्रदायिक बनाकर एक-दूसरे के पूरक के रूप में काम किया। इससे ही भाजपा दोबारा से यहां सत्ता में आ गई। ऐसी घृणित राजनीति का शिकार होने से बचना जरूरी है।