मेरठ : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो मेरठ जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के फ़तेहुल्लापुर का बताया जा रहा है वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक की पिटाई करते हैं नजर आ रहे हैं
पढ़ें :- रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त, पहचानें उनकी साजिश : CM योगी
दरअसल पूरा मामला मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र के फतेहुल्लाह पुर का बताया जा रहा है जहां एक युवक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था लड़की ने उसका विरोध किया तो वहां मौजूद लोग उसको यह सब करता देख लेते हैं और मनचले की जमकर धुनाई कर देते हैं आप वीडियो में साफ तरीके से देख सकते हैं की किस तरह से एक के बाद एक मनचले के ऊपर थप्पड़ लगाते हुए वीडियो में नजर आ रहा है भीड़ में मनचले की जमकर पिटाई की कुछ समय बाद पुलिस को सूचना दी गई और सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मनचले को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई, पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी मनचले को बैठा लिया है और पूरे मामले की पूछताछ की जा रही है